toxic

Toxic

by Jaap Pro

रिलीज से पहले Toxic का तांडव, एडवांस बुकिंग में लाई सुनामी; पहले दिन की कमाई से Dhurandhar 2 पर लगाएगी ग्रहण?

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही टॉक्सिक इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई बहुत ही जबरदस्त हुई है। यश की फिल्म पहले दिन कितने करोड़ से खाता खोल सकती है, पढ़ें डिटेल्स।

  1. धुरंधर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर काल बन सकती है टॉक्सिक
  2. एडवांस बुकिंग में ही हो गई फिल्म की तगड़ी कमाई
  3. पहले दिन यश की फिल्म का इतने करोड़ से खुलेगा खाता?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश के फैंस का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है, क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश की टॉक्सिक, केजीएफ 2 के बाद तीसरी पैन इंडिया रिलीज फिल्म है।

21 तारीख को शुरू हुई टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग काफी धुआंधार तरीके से शुरू हुई थी, क्योंकि मूवी ने महज चंद घंटों के अंदर 35 हजार से अधिक टिकटें सोल्ड आउट कर दी थी।

पैन इंडिया रिलीज टॉक्सिक (Toxic Movie Ticket) की अभी तक कितनी टिकट बिक्री हुई है और उससे कितना कलेक्शन हुआ है। चलिए बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि इंडिया और वर्ल्डवाइड फिल्म कितने करोड़ के साथ ओपनिंग कर सकती है।

5 दिनों में टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की फिल्म टॉक्सिक की अभी तक 1 मिलियन यानी कि 10 लाख से अधिक टिकट सोल्ड आउट हो चुकी हैं, जिससे मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई ही 35 (ब्लॉक सीट्स के बिना) करोड़ तक की हो चुकी है। हिंदी और कर्नाटक ऑडियंस के बीच ‘टॉक्सिक’ को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

अगर इस कलेक्शन में ब्लॉक सीट्स को भी शामिल किया जाए तो अभी तक यह एडवांस बुकिंग में 46 करोड़ रुपए से ज्यादा की टिकट बेच चुकी है और रात खत्म होने के साथ ही ब्लॉक सीट्स के साथ एडवांस बुकिंग कलेक्शन 60 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है।

 

 

Toxic बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से खोलेगी खाता?

Toxic फिल्म के क्रेज और इसकी एडवांस बुकिंग को अगर ध्यान में रखा जाए, तो इस बात की पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 80 से 100 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस कर सकती है। जहां 40 करोड़ से ज्यादा यह फिल्म हिंदी और कन्नड़ भाषा में कमाएगी। टॉक्सिक का क्रेज सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो यह फिल्म दुनियाभर में पहले ही दिन बुधवार को 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। अगर यश की फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल ग्रोन अप पहले दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आसपास का बिजनेस करती है, तो यह धुरंधर 2 के लिए खतरे की घंटी बजा सकती है।

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ में डबल रोल, गैंगस्टर वर्ल्ड और बदले की कहानी देखने को मिलती है. कियारा आडवाणी समेत दमदार स्टारकास्ट और धांसू एक्शन फिल्म को खास बनाते हैं. पढ़ें ‘Toxic’ का रिव्यू और जानें फिल्म उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.लंबे इंतजार, कई बड़े शेड्यूल और देरी के बाद आखिरकार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ दस्तक दे चुकी है. ‘KGF’ के रॉकी भाई के बाद यश इस बार एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कमान गीतू मोहनदास ने संभाली है, यानी 3 घंटे 15 मिनट की A रेटेड वाली एक्शन और गैंगस्टर की इस दुनिया को एक महिला निर्देशक का नजरिया मिला है.

‘Toxic’ की शुरुआत कियारा आडवाणी यानी नादिया की एंट्री से होती है और पहला ही सीन दमदार असर छोड़ता है. राया के किरदार को जिस तरह से पेश किया गया है, उसमें स्वैग भी है और एक खतरनाक अंदाज भी.

फिल्म के फर्स्ट हाफ का स्क्रीनटाइम मोटे तौर पर दो हिस्सों में बंटा नजर आता है- या तो जबरदस्त रोमांस है या फिर जमकर खून-खराबा. राया और नादिया की लव स्टोरी को जिस तरह आगे बढ़ाया गया है, उसमें यश कई जगहों पर ऐसी चीज़ी और चाशनी में डूबी लाइनें बोलते दिखते हैं, जो उनके खतरनाक गैंगस्टर वाले अंदाज से थोड़ा अलग बैठती हैं.

सबसे बड़ी दिक्कत यहां राया और उसकी बहन गंगा के रिश्ते की लगती है. जिस बहन को राया की जिंदगी की ‘बैकबोन’ बताया गया है, वही रिश्ता उसकी लव स्टोरी के बिल्डअप में कहीं पीछे छूटता दिखता है. यानी भाई-बहन का मजबूत बॉन्ड धीरे-धीरे राया की मोहब्बत की कहानी के आगे बली चढ़ता हुआ महसूस होता है.

फिल्म लगातार अपने बड़े खुलासों और कहानी के बिल्डअप की तरफ बढ़ती रहती है, लेकिन इसी चक्कर में वह वह हाइप पैदा नहीं कर पाती जिसकी उम्मीद की जा रही थी. तमाम स्टाइल, एक्शन और यश के स्वैग के बावजूद फर्स्ट हाफ में कहानी पकड़ बनाने के बजाय कई जगह खींचती हुई लगती है.

और फिर आता है इंटरवल, जो रोमांच बढ़ाने के बजाय थोड़ा इरिटेट करता है. ऐसा लगता है कि फिल्म काफी देर से किसी बड़े धमाके की तैयारी कर रही थी, लेकिन इंटरवल तक वह धमाका उस स्तर का असर नहीं छोड़ पाता.

कुल मिलाकर, ‘Toxic’ का फर्स्ट हाफ स्टाइलिश तो है, लेकिन कहानी के स्तर पर बिखरा हुआ लगता है. कियारा की दमदार एंट्री और यश की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ शुरुआत उम्मीद जगाती है, मगर उसके बाद रोमांस और खून-खराबे के बीच फिल्म का इमोशनल कनेक्शन कमजोर पड़ता जाता है. अब असली सवाल यही है कि सेकेंड हाफ इस पूरे बिल्डअप को कोई ठोस वजह और दमदार अंजाम दे पाता है या नहीं.

यश-कियारा की ‘टॉक्सिक’ पर सोशल मीडिया दो फाड़

Toxic Movie Twitter Review: कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज था, लेकिन शुरुआती शोज के बाद सामने आए सोशल मीडिया रिएक्शन ने तस्वीर थोड़ी दिलचस्प कर दी है.

केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश के फैंस का सालों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बड़े पर्दे पर तबाही मचाने और अपने एक्शन का डंका बजाने के लिए यश की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस डार्क एक्शन ड्रामा को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था. हालांकि, सुबह के पहले शो के बाद सोशल मीडिया और एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों और क्रिटिक्स के शुरुआती रिएक्शंस सामने आने लगे हैं. आप भी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं और सिनेमाघर में जाकर फिल्म को देखना चाहते है तो पहले जान लीजिए पहला शो देखने के बाद क्या बोलती है

शुरुआती रिएक्शन में लोग इसे का स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की बड़ी ताकत बता रहे हैं. दर्शकों ने उनके लुक, अंदाज, एक्शन और कैमरे पर उनकी मौजूदगी की तारीफ की है. हालांकि, कुछ दर्शकों को लगा कि दमदार विजुअल्स और यश की पर्सनैलिटी के बावजूद कहानी उतनी मजबूती से आगे नहीं बढ़ती.

 

फर्स्ट हाफ देख क्या बोली जनता

एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को लेकर लिखा कि यश शानदार दिखते हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को संभालती है, जबकि सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन और एक्शन भी अच्छे हैं. लेकिन कहानी को लेकर यूजर ने शिकायत की कि फिल्म में हिंसा, बंदूकें, फाइट और स्लो-मोमेंट्स तो खूब हैं, मगर प्लॉट की रफ्तार धीमी है.

Toxic Movie Review Hindi: यश की फिल्म पहले हाफ में निराश, दूसरे हाफ में दमदार, दर्शक हुए दो फाड़

यश की ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और पहले शो के बाद दर्शकों का निर्णय सामने आ गया है। 194 मिनट की इस फिल्म ने दर्शकों को दो फाड़ कर दिया: पहले हाफ की आलोचना और दूसरे हाफ की तारीफ।
पहला हाफ: स्टाइल है पर सब्सटेंस नहीं: ज्यादातर दर्शकों का मानना है कि फिल्म का पहला हाफ निराश करता है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे “messy”, “confusing” और “90 मिनट का trailer” बताया। स्क्रीनप्ले में किरदारों का परिचय अधूरा, डायलॉग अतिरंजित और एक्शन सीक्वेंस artificial लगे। CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी adult scenes को “forced” बताया गया। महिला किरदारों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठे।

दूसरा हाफ: मास और दमदार:  इंटरवल के बाद फिल्म में जान आती है। यश का डबल रोल — गैंगस्टर पिता Raya और बेटा Rumi टकराते हैं और दर्शकों को पसंद आता है। Yash-versus-Yash फाइट और Tabahi सॉन्ग को खास तारीफ मिली। कई दर्शकों ने दूसरे हाफ को “POWERFUL” और “massy” बताया।

भाषाओं में अंतर: अंग्रेजी वर्जन में डायलॉग “numbing” लगे। कन्नड़ वर्जन को सबसे ज्यादा सराहना मिली। तेलुगू दर्शकों की प्रतिक्रिया सबसे नकारात्मक रही। हिंदी में यश ने खुद डबिंग की, जो पसंद आई।

रेटिंग: 1.5 से 4.5 तक : दर्शकों की रेटिंग में भारी अंतर है। कुछ ने 1.5 दिया, कुछ ने 4.5। ज्यादातर 2.5 के आसपास रुके।

बॉक्स ऑफिस : इंडस्ट्री ट्रैकर्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में 43-64 करोड़ रुपये कमाए और 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके। UK में 400+ स्क्रीन पर रिलीज। असली टेस्ट सोमवार को होगा।

 

सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि यश की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों का क्या कहना है।

‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश के फैंस इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यश बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए यश आ गए हैं। सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब दर्शकों के फिल्म पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस डार्क एक्शन ड्रामा को लेकर सोशल मीडिया और X (पहले ट्विटर) पर दर्शकों और क्रिटिक्स के शुरुआती रिएक्शंस से साफ है कि एक बार फिर यश ने मजमा लूट लिया है। दर्शक और क्रिटिक्स फिल्म के ग्रैंड स्केल और यश के एक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म में दर्शकों को क्या पसंद आया और क्या नहीं।

यश की  Toxic टॉक्सिक पर दर्शकों के रिएक्शन

‘टॉक्सिक’ को लेकर आ रहे शुरुआती रिएक्शन में दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस है। कई ने फिल्म की कहानी की तारीफ की तो कुछ ने सुपरस्टार यश के दमदार अवतार की। वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में ‘केजीएफ’ की झलक दिखाई दे रही है। दमदार विजुअल्स और यश की पर्सनैलिटी को दर्शक इस फिल्म की जान बता रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में यश शानदार दिख रहे हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि, कुछ ने फिल्म के कुछ स्लो मोमेंट्स और जरूरत से ज्यादा हिंसा को लेकर शिकायत भी की है। वहीं कुछ ने फिल्म में फीमेल स्टार्स के अभिनय की भी जमकर तारीफ की है।

दर्शकों में टॉक्सिक का क्रेज

एक सोशल मीडिया यूजर ने थिएटर का वीडियो शेयर किया और बताया कि कर्नाटक या बेंगलुरु में नहीं बल्कि तेलुगु दर्शकों के बीच भी ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त क्रेज है। एक ने फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ करते हुए लिखा- ‘Toxic फ़र्स्ट हाफ़ रिव्यू। जबरदस्त, एकदम जबरदस्त.. हर डिपार्टमेंट ने कमाल का काम किया है। ढेर सारा ड्रामा है और हर रिश्ता अपने आप में टॉक्सिक है। यकीन नहीं होता कि गीतू मोहनदास ने इतनी जबरदस्त फ़िल्म बनाई है। क्या कमाल किया है आपने, मैम!’ एक ने लिखा- ‘बेहद स्टाइलिश यश और शानदार प्रोडक्शन वैल्यूज टॉक्सिक के फर्स्ट हाफ की खूबियां हैं। सर्कस वाला फाइट सीन जबरदस्त है। इसमें स्टाइल, ग्लैमर और वायलेंस है। लेकिन किरदारों का ठीक से परिचय नहीं है, डायलॉग्स अच्छे नहीं हैं और कोई इमोशनल जुड़ाव भी नहीं है। किरदार बेतरतीब हैं और स्क्रीनप्ले का कोई अता-पता नहीं है!’

एडवांस बुकिंग में पहले से तूफान

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 24 अगस्त तक बिना ब्लॉक सीट्स के टॉक्सिक की भारतमें डे-1 एडवांस बुकिंग करीब 25.91 करोड़ रुपये थी। 25 अगस्त तक फिल्म की एडवांस बुकिंग में और तेजी आई और ब्लॉक सीट्स समेत आंकड़ा 41 करोड़ रुपये के पार हो गया था। यश के साथ इस मेगा बजट फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां अहम रोल में हैं। वहीं हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए यश ने दर्शकों से फिल्म के स्पॉइलर को लेकर खास रिक्वेस्ट की है। यश ने दर्शकों से अपील की कि वह फिल्म के सीन या कहानी का अहम हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर करके दूसरों के लिए इसका अनुभव खराब न करें।

यश की ‘टॉक्सिक’ की बंपर ओपनिंग तय, सुबह 11 बजे तक 27 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

यश की ‘टॉक्सिक’ फाइनली बड़े पर्दे पर आ गई है. फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं. यहां इस फिल्म के हर घंटे के कलेक्शन के लाइव आंकड़े जान सकते हैं.

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.  गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी. जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई.  प्री टिकट सेल के आंकड़े देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, इसलिए अब बड़ा सवाल यह है कि ‘टॉक्सिक’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है और क्या यह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की ओपनिंग के आस-पास पहुंच पाएगी. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?

Toxic  टॉक्सिक’ की कितनी रही एडवांस बुकिंग?
‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में खूब कहर बरपाया है. फिल्म के महंगे से महंगे टिकट भी धड़ल्ले से बिके हैं.

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक के पहले दिन के लिए 18 लाख 48 हजार 67 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है.
  • इसी के साथ इस फिल्म ने प्री टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 58.27 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 73.43 करोड़ रुपये रहा.
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 27.45 करोड़ (सुबह 11 बजे तक) 43%
कुल कलेक्शन 27.45 करोड़

 

Toxic  टॉक्सिक’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने की उम्मीद है. ज्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म भारत में सभी भाषाओं में लगभग 85-90 करोड़ (नेट) की ओपनिंग करेगी. इसमें हिंदी वर्जन की 35-40 करोड़ की ओपनिंग का कॉन्ट्रिब्यूशन रहेगा,और कन्नड़ वर्जन  भी इसके आस-पास ही रहने की उम्मीद है.  तमिल, मलयालम और तेलुगु वर्जन से इसमें 12-15 करोड़ और जुड़ने की उम्मीद है. अगर फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहता है तो इसके 100 करोड़ की ओपनिंग करने की उम्मदी है.

Toxic ‘टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की एक भारतीय पीरियड एक्शन-गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें यश दोहरी भूमिका (डुअल रोल) में हैं. यह फिल्म दुनिया भर में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई है. फ़िल्म की कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, यह फ़िल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इसी के साथ ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है.

इस प्रोजेक्ट को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के जरिए सपोर्ट किया है.

 

 

jaap app

 

Make Your Daily Jaap More Powerful

Track your daily chanting, maintain your streak, and stay connected
with your spiritual practice with Jaap Pro.

 Digital Mala Counter
✓ Daily Streak
✓ Daily Reminder
✓ Jaap History


Try Jaap Pro →  website

👉 Download Jaap Pro App

jaap-pro